क्रिकेट आज दुनिया में दूसरा सबसे अधिक खेला जाने वाला खेल है, और भारतीय क्रिकेट टीम तीनों प्रारूपों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दुनिया तथा एशिया कि सबसे मजबूत टीम है।

 1)भारत में क्रिकेट की उत्पत्ति

 भारत में पहली बार क्रिकेट 1721 में खेला गया था। बाद में 1848 में पैरिश समुदाय ने ओरिएंटेड क्रिकेट क्लब का गठन किया, इसके साथ ही लोगों के बीच क्रिकेट लोकप्रिय हुआ। राज्य स्तर पर लोग आपस में खेलने लगे। 1912 में, पैरिश, मुस्लिम, सिख समुदाय सभी ने यूरोपीय टीमों के साथ मिलकर खेलना शुरू किया।

 कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की क्रिकेट हस्तियों को प्रभावित किया और कुछ खिलाड़ियों को इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका मिला। उसमे से मुख्य रूप से रंजीत सिंह और के. एस. दुलीप सिंह थे। इस तरह भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। 

2) भारत की पहली जीत

1932 में भारतीय टीम ने अपने पहले कप्तान सी. के. नायडू के नेतृत्व में इंग्लैंड के खिलाफ खेला लेकिन जीत नहीं पाए। स्वतंत्रता के बाद पहली इसी टेस्ट सीरीज ,जिसमे इंग्लैंड के अलावा किसी और टीम (ऑस्ट्रेलिया) के साथ खेल रहे थे, और 4–0 से हार गए। भारत को अपना पहला इंटरनैशनल मैच जीतने में बहुत समय लगा और 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की।
 
3) भारत में क्रिकेट को नई पहचान

1971 में क्रिकेट का नया प्रारूप आया जिसमे भारत का खेलने का अंदाज बहुत अलग था और बहुत से मैचों को जीता , और 1983 इस साल को तो कोई भी भारतीय नहीं भूल पाएगा क्योंकि इस साल कपिल देव की कप्तानी में भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप जीता और इतिहास रच दिया ।

          और 1990 आते आते भारत को कई अच्छे खिलाड़ी मिले जैसे _सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, लक्ष्मण, गांगुली , जिन्होंने आगे चल कर भारत का नाम पूरे विश्व में प्रसिद्ध किया।